हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव2022-नाम वापसी के बाद 413 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

152
Himanchal Pradesh

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में समीकरण बनते -बिगड़ते नजर आ रहे हैं । कांग्रेस पार्टी के 8 उम्मीदवारों सहित 92प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब चुनाव मैदान में केवल 413 प्रत्याशी बचे हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है वहां 68 सीटों के लिए 413 उम्मीदवार मैदान में रह हैं। भाजपा के महेश्वर, कांग्रेस के कुलदीप कुमार और विलासपुर सदर से तिलक, झंडूता से वीरू रामकिशोर ने अपना नाम वापस ले लिया है।

ज्ञातव्य है कि हिमाचल प्रदेश में आगामी नवंबर माह की 12 तारीख को विधान सभा चुनाव हेतु मतदान होने हैं। 8 दिसंबर को मतगणना का दिन निर्धारित किया गया है। भारतीय चुनाव आयोग हिमाचल प्रदेश विधान चुनाव को अत्यंत पारदर्शिता से कराये जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव पर पूरे देश की नजर है। पिछले दिनों वहाँ पल- पल में पार्टियों के चुनावी दांव बदलते हुये दिखाई दे रहे थे। लेकिन अब जैसे- जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे- वैसे हिमाचल प्रदेश विधान सभा का चुनावी चेहरा स्पष्ट नजर आने लगा है।