मार्च महीने में इस साल बढ़ी तपिश ने 122 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। सूर्यदेव ने इस कदर आग उगली कि लोग गर्मी से बेहाल हो गए। इससे पहले 1901 में मार्च इतना गर्म रहा था। इसके उलट 1908 के बाद सबसे कम बारिश हुई। उत्तर पश्चिम भारत में 5.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 47.5 मिमी (89 प्रतिशत) कम रही। मध्य भारत में 87 प्रतिशत कम बारिश हुई, जो सामान्य 8.4 मिमी के मुकाबले केवल 1.1 मिमी है। उत्तर भारत में पारा तेजी से ऊपर जा रहा है। कई राज्यों में लू (Heat Wave) की स्थिति बनी हुई है। लेकिन उत्तर-पूर्वी बिहार में लोग बढ़ते पारा से थोड़ी राहत की उम्मीद कर सकते हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर बिहार और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, झारखंड में पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान में हो रही वृद्धि और लू से लोगों को आज यानी 3 अप्रैल को मामूली राहत मिलने की संभावना है।
इन राज्यों में चलेगी भीषण लू
बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। विदर्भ और गुजरात में भी पारा ऊपर चढ़ेगा। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…