सुष्मिता सेन 19 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। 1994 में सुष्मिता ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसी साल वे मिस यूनिवर्स चुनी गईं। उस वक्त उनकी उम्र केवल 18 साल थी। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के लिए सुष्मिता को लंबा सफर तय करना पड़ा।
सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय दोनों ने ही मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन गोवा में हुआ था। दोनों ही मिस इंडिया जीतने की मजबूत दावेदार थीं। यही नहीं सुष्मिता खुद भी मानती थीं कि ऐश्वर्या उन पर भारी पड़ रही थीं क्योंकि वे बेहद खूबसूरत हैं।
मिस इंडिया के आखिरी राउंड में सुष्मिता और ऐश्वर्या के बीच टाई हो गया था। सभी की धड़कनें उस वक्त बढ़ गई थीं कि आखिर किसके सिर पर मिस इंडिया का ताज सजेगा। जज ने दोनों को ही 9.33 नंबर दिए थे। इसके बाद ये तय हुआ कि दोनों से एक-एक सवाल पूछा जाएगा, जिसका जवाब अच्छा होगा वह मिस इंडिया का खिताब जीत जाएंगी।
इसके बाद जज ने ऐश्वर्या राय से सवाल पूछा कि ‘आप अपने पति में क्या खूबी देखना चाहेंगी। रिज फॉरेस्टर की तरह बोल्ड एंड ब्यूटीफुल या मैसन कैपवेल के जैसा।’ बता दें कि रिज फॉरेस्टर और मैसन कैपवेल दोनों ही हॉलीवुड सीरीज के कैरेक्टर के नाम हैं। जवाब में ऐश्वर्या ने कहा था, ‘मैसन। हम दोनों में बहुत सी चीजें एक जैसी हैं। मैसन बहुत केयरिंग हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। जो मुझसे मेल खाता है।’
अब सुष्मिता सेन से सवाल पूछने की बारी थी। सुष से पूछा गया था, ‘आपको अपने देश के टेक्सटाइल हेरिटेज के बारे में क्या जानकारी है? ये कब से शुरू हुआ? और आप क्या पहनना पसंद करेंगी?’ यही वह सवाल था जिसका जवाब देकर सुष्मिता, ऐश्वर्या पर भारी पड़ी थीं। उन्होंने कहा था, ‘मुझे लगता है कि ये महात्मा गांधी के समय से शुरू हुआ था। इसे बहुत लंबा समय बीत चुका है। मुझे भारतीय और पारंपरिक कपड़े पहनना बहुत पसंद है। मैं अपनी वॉर्डरोब में भारतीय कपड़े रखना चाहूंगी।’
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…