Happy Birthday Helen: हेलेन का आज 84वां जन्मदिन, सलीम खान की इस खासियत पर हो गई थीं फिदा, दिलचस्प है लव स्टोरी

524

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 50 और 60 के दशक में अपने आइटम डांस से लोगों को दीवाना बनाने वालीं हेलेन का आज 84वां बर्थडे हैं। जब हेलेन आइटम सॉन्ग पर थिरकती थीं तो दर्शक झूमने पर मजबूर हो जाया करते थे। वह ऐसा दौर था जब लोग उनके डांस को देखने के लिए तरसते थे। हेलेन ने साल 1980 में सलीम खान से शादी की थी। इस खास मौके पर सलीम और हेलेन की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं।

सलीम खान शादीशुदा थे जब उन्होंने हेलेन से शादी करने का फैसला किया था। उस वक्त वह 45 साल तो हेलेन की उम्र 42 साल थी। सलीम खान 23 साल की उम्र में एक्टर बनने के लिए मुम्बई आ गए थे। शहर में कई सालों तक रहने के बाद उन्होंने सुशीला चरक से साल 1964 में शादी कर ली थी। एक साल बाद सलमान खान का जन्म हुआ। इंडस्ट्री में कुछ समय बाद उनकी मुलाकात हेलेन से हुई जो अपने शानदार डांस मूव्स की वजह से सितारे की तरह उभर रही थीं। हेलेन भी शादीशुद थीं। उन्होंने प्रेम नारायण अरोड़ा से शादी की थी, लेकिन साल 1974 में दोनों का डिवोर्स हो गया था।

बताया जाता है कि हेलेन और सलीम की मुलाकात फिल्म काबिल खान के दौरान हुई थी। यही से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। उस दौरान सलीम ने हेलेन की काफी मदद की। समय के साथ दोनों का रिश्ता मजबूत होता चला गया और फिर एक दिन दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

एक इंटरव्यू के दौरान हेलेन ने बताया कि उन्हें सलीम की कौन सी खासियत ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया था। इंटरव्यू में हेलेन ने बताया कि सलीम में ऐसी एक बात है जो उन्हें इंडस्ट्री के दूसरे पुरुषों से अलग और खास बनाती हैं। उन्होंने कहा कि मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। वह एक ऐसे इंसान हैं, जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के मेरी मदद की थी।