बिहार के शिक्षा मंत्री के बयान पर भड़के गिरिराज, कहा: ‘कुरान पर कोई कुछ नहीं बोलता…

115
bhn
bhn

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए गई विवादित बयान के बाद से राजनीति गरमाई हुई है। चंद्रशेखर द्वारा भगवान राम पर टिप्पणी और रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने रविवार (22 जनवरी) को कहा कि, “जैसे भगवत् गीता हिंदुओं का पवित्र ग्रंथ है वैसे ही कुरान मुस्लिमों का पवित्र ग्रंथ है। लेकिन कुरान को लेकर कभी भी कोई कुछ नहीं बोलता क्योंकि सर तन से जुदा कर दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा की, हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ के खिलाफ बोलना आज के समय में फैशन बन गया है।”

किताबों ने सामाजिक विभाजन पैदा किया

दरअसल आपको बतादें बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने हाल ही में रामचरितमानस पर विवादित बयान देते हुए कहा था कि, “तुलसीदास की रामचरितमानस ने “सामाजिक भेदभाव और समाज में नफरत फैलाने” को बढ़ावा दिया है। रामचरितमानस, मनुस्मृति और एमएस गोलवलकर की बंच ऑफ थॉट्स जैसी किताबों ने सामाजिक विभाजन पैदा किया।”