Weather Update Today: उत्तर भारत के मौसम में हो रहा है बदलाव -तापमान में गिरावट के कारण शुरू हुआ ठंड का अहसास

357
Weather update today

देश के अधिकांश राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम का बदला रुख बता रहा है कि गुलाबी ठंड आने वाली है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल तो पारा सामान्य रहेगा। नवंबर में पारे का ट्रेंड कैसा रहेगा इसकी घोषणा अक्तूबर के अंत में या फिर नवंबर की शुरुआत में होगी।

तापमान में तेजी से गिरावट के कारण ठंड का अहसास शुरु हो गया है। दिल्ली से यूपी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड शुरु हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा। हालांकि, दिल्ली में गुरुवार को देश की राजधानी का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, अगर आज 28 अक्टूबर की बात करें तो दिल्ली में आज भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा।