उत्तरकाशी में बर्फ का तूफान, 20 से अधिक फंसे; सेना ने शुरू किया बचाव अभियान

314
Uttarkashi Avalanche

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के डोकरानी बामक ग्लेशियर में आज हिमस्खलन हो गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि द्रौपदी के डंडा -2 पर्वत शिखर पर हिमस्खलन के बाद लगभग 28 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

धामी ने यह भी कहा कि उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में फंसे लोगों और सभी प्रशिक्षुओं को बचाने के लिए तेजी से राहत अभियान जारी है। जिला प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों द्वारा तेजी से राहत और बचाव अभियान जारी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि वह “भूस्खलन के कारण कीमती जान के नुकसान से बहुत दुखी हैं” और धामी से बात की और स्थिति का जायजा लिया।