अनुराग कश्यप विवाद के बाद राजनीति में उतरेंगी पायल घोष, रामदास अठावले की पार्टी में होंगी शामिल

360

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक(Film Director) अनुराग कश्यप(Anurag Kashyap) पर यौन शोष के गंभीर आरोप लगाने के बाद चर्चा में आईं अभिनेत्री पायल घोष(Payal Ghosh) ने राजनीती(Politics) में उतरने का फैसला कर लिया है। पायल घोष केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले(Ramdas Athawale) की राजनीतिक पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(RPI) में शामिल होंगी। इस बात की अटकलें काफी दिनों से चल रही थी। लेकिन अब इसकी पुष्टि हो गई है कि जल्द ही रामदास अठावले पायल घोष को अपनी पार्टी में शामिल करवाएगें।

चर्चा इस बात की भी है कि पायल के साथ ही उनके वकील भी आरपीआई(RPI) पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायल को आरपीआई की महिला मोर्चा का उपाध्याक्ष बनाया जा सकता है इस बात की चर्चा तेज़ हो गई है। साथ ही पायल के वकील को महिला मोर्चा विंग में पद्रेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

पायल घोष उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब उन्होने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पायल ने अपने साथ हुई 5 साल पहले की घटना का ज़िक्र किया था जब अनुराग ने कथित तौर पर उनके साथ छेड़खानी की थी और उनका फायदा उठाने की कोशिश की थी। इस मामले में पायल ने अनुराग के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।

आपको बता दें, कि रामदास अठावले ने पायल घोष और अनुराग कश्यप वाले पूरे विवाद में पायल का खुलकर समर्थन किया था। रामदास ने ना सिर्फ पायल का समर्थन किया था बल्कि महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के साथ भी उनकी मुलाकात करवाई थी। और पायल को न्याय और सुरक्षा दिलवाने की मांगी की थी।

बीते दिनों यह अटकलें तेज़ हो गई थी, कि पायल घोष आरपीआई पार्टी का हिस्सा बन सकती हैं, जिसकी पुष्टि अब हो गई है।