Morbi Bridge Collapse: हादसे में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत – बचाव अभियान जारी

172
Morbi bridge Collapse


मोरबी में हालात भायवह हैं। मच्छु नदी पर बना केवल पुल ही नहीं टूटा, इस घटना के साथ ही कई परिवार भी तबाह हो गए हैं। आंकड़े बताते हैं कि अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 177 लोगों को बचाया गया है।
अहमदाबाद से करीब 200 किमी की दूरी पर बना यह सस्पेंशन ब्रिज शाम 6.42 पर टूट गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल पर करीब 500 लोग थे और छठ पूजा से जुड़ी रस्में निभा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मच्छु नदी में अभी भी 100 लोगों के फंसे हुए हैं। करीब 70 लोगों को बचाया गया है और अस्पताल में दाखिल किया गया है।

राहत कार्य के लिए NDRF की पांच टीमें मौके पर भेजी गई थीं। इसके अलावा सेना, नौसेना और वायुसेना ने भी मोर्चा संभाला है। साथ ही घटनास्थल पर एक मेडिकल टीम भी तैनात है। करीब 150 साल पुराना यह केबल ब्रिज पर्यटन के लिहाज से लोकप्रिय जगह थी। रिनोवेशन के लिए यह 7 महीनों से बंद था। 26 अक्टूबर को इसे जनता के लिए दोबारा खोला गया।