IPL चैम्पियन मुंबई इंडियंस को मिले 20 करोड़, मुंबई ने पांचवीं बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा जमाया – फाइनल के बाद इनामों की बारिश हुई

828

दिल्ली कैपिटल्स को IPL-13 के फाइनल में मात देकर मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का पांचवां खिताब जीतकर IPL में अपनी श्रेष्ठता साबित की. इससे पहले मुंबई ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताबी जीत हासिल की थी.

फाइनल में रोहित के धुरंधरों ने दिखाया कि क्यों उनकी टीम आईपीएल इतिहास की सफलतम टीमों में से एक है. आईपीएल के 13वें सीजन के फाइनल के बाद इनामों की बारिश हुई. चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि हासिल हुई. फाइनल में हारी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12.5 करोड़ रुपये इनाम की हकदार बनी.

प्राइज मनी

  1. चैम्पियन मुंबई इंडियंस को मिला 20 करोड़ रुपये का चेक.
  2. रनर्स-अप दिल्ली कैपिटल्स को मिला 12.5 करोड़ रुपये का चेक.

कौन कितनी बार बना आईपीएल चैम्पियन

  1. मुंबई इंडियंस – 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) कप्तान रोहित शर्मा
  2. चेन्नई सुपर किंग्स – 3 बार (2010, 2011 और 2018) कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
  3. कोलकाता नाइट राइडर्स – 2 बार (2012 और 2014) कप्तान गौतम गंभीर
  4. सनराइजर्स हैदराबाद – 1 बार (2016) कप्तान डेविड वॉर्नर
  5. डेक्कन चार्जर्स – 1 बार (2009) कप्तान एडम गिलक्रिस्ट
  6. राजस्थान रॉयल्स – 1 बार (2008) कप्तान शेन वॉर्न

मुंबई पहली बार 2013 में चैम्पियन बना था. इसके बाद उसने 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी खिताब जीता. इस तरह से यह पहला अवसर है जबकि वह अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहा. इससे पहले केवल चेन्नई सुपर किंग्स (2010 और 2011) ऐसा करने में सफल रही थी. मुंबई दो बार चैम्पियंस लीग का चैम्पियन भी रही है. दिल्ली की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी और उसका यह आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

मुंबई इंडियंस (MI): 5वीं बार बनी चैम्पियन

2013 फाइनल: मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को 23 रनों से हराया

2015 फाइनल: मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को 41 रनों से हराया

2017 फाइनल: मुंबई ने राइजिंग पुणे सुपर जायंट को 1 रन से हराया

2019 फाइनल: मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराया

2020 फाइनल: मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया

2008-2020 : चैंपियंस की लिस्ट

2008 : राजस्थान रॉयल्स (चेन्नई को 3 विकेट से हराया)

2009 : डेक्कन चार्जर्स (बेंगलुरु को 6 रनों से हराया)

2010 : चेन्नई सुपर किंग्स (मुंबई को 22 रनों से हराया)

2011 : चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु को 58 रनों से हराया)

2012 : कोलकाता नाइट राइडर्स (चेन्नई को 5 विकेट से हराया)

2013 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 23 रनों से हराया)

2014 : कोलकाता नाइट राइडर्स (पंजाब को 3 विकेट से हराया)

2015 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 41 रनों से हराया)

2016 : सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु को 8 रनों से हराया)

2017 : मुंबई इंडियंस ( राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया)

2018 : चेन्नई सुपर किंग्स (सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया)

2019 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 1 रन से हराया)

2020 : मुंबई इंडियंस (दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया)

मुंबई ने इस सीजन में चौथी बार दिल्ली पर आसान जीत दर्ज की. उसने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी आक्रामक शुरुआत की. आईपीएल सीजन 13 के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 156 रन बनाए और मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 157 रनों का टारगेट दिया.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए जबकि ऋषभ पंत ने 56 रनों की पारी खेली. जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.4 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 157 रन बनाते हुए जीत दर्ज कर ली. मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए.