India vs Sri Lanka, 2nd ODI: भुवी ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता, अर्धशतक बनाकर आउट हुए फर्नांडो

316

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर श्रीलंका की पारी जारी है। मैच में गेंदबाजों ने भारत की वापसी करा दी है। श्रीलंका एक समय बिना किसी नुकसान के 77 रन बनाकर बढ़त हासिल किए था, लेकिन बाद में 124 रन तक तीन विकेट गिर गए। इस समय धनंजय डि सिल्वा और चरिथ असालंका क्रीज पर हैं।

04.55 PM: इस दौरे पर टीम के उप-कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने श्रीलंका को तीसरा झटका देते हुए टिक कर खेल रहे अविष्का फर्नांडो को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 50 रनों की पारी खेली। श्रीलंका का स्कोर 124-3 है। 

04.50 PM: श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने इस मैच में फिफ्टी जड़ दी है। उनके अपनी टीम का एक छोर संभाले रखा है और बड़े स्कोर की नींव रख दी है।

04.35 PM: श्रीलंका टीम के 100 रन पूरे हो गए हैं। इस समय अविष्का फर्नांडो 41 और धनंजय डि सिल्वा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

04.05 PM: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भारत को पहली सफलता दिलाते हुए मिनोद भानुका को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 36 रनों की पारी खेली। 

03.40 PM: श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को बढ़िया शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है। 8 ओवरों के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 53 रन है। फर्नांडो 25 जबकि भानुका 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।