HAPPY BIRTHDAY SWARA BHASKER : एक्ट्रेस आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही – फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में रहीं

358
swara bhaskar
swara bhaskar

बॉलीवुड की ‘कंट्रोवर्सी क्वीन’ अगर स्वरा भास्कर को कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। नौ अप्रैल को स्वरा अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। दिल्ली की रहने वालीं स्वरा ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में फिल्म ‘मढोलाल कीप वॉकिंग’ से की। इसके बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुजारिश’ में सहायक भूमिका निभाई। उन्हें असली पहचान मिली 2011 में आई फिल्म ‘तनु वेड्स’ मनु से। इस फिल्म में वह कंगना रनौत की दोस्त की भूमिका में थीं। हालांकि सोशल मीडिया पर दोनों ही अभिनेत्रियां अक्सर एक दूसरे पर निशाना साधती रहती हैं। ट्विटर पर स्वरा काफी सक्रिय हैं और हर मुद्दे पर खुलकर राय रखती हैं। इस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। कभी उनके किसी बयान पर तो कभी फिल्म के सीन पर खूब विवाद हुआ। चलिए बताते हैं स्वरा भास्कर से जुड़े ऐसे ही पांच विवाद।

पाकिस्तान को बताया ‘असफल राज्य’

फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन के दौरान स्वरा भास्कर ने पाकिस्तान को एक ‘फेलिंग स्टेट’ (असफल राज्य) बताया। उनके इस बयान पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया और उनका एक पुराना वीडियो वायरल होने लगा। दरअसल 2015 में जब वह पाकिस्तान गई थीं तो एक टीवी शो के दौरान उन्होंने पाकिस्तान को सबसे अच्छा देश बताया था।

अमेजॉन विवाद

स्वरा भास्कर ने कठुआ और उन्नाव रेप केस के पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की थी। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा कि ‘मैं हिंदुस्तानी हूं, मैं शर्मिंदा हूं। कठुआ में आठ साल की बच्ची का गैंगरेप हुआ और मर्डर ‘देवी’ स्थान में हुआ।’ उस दौरान स्वरा ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन के एक कैंपेन से जुड़ी थीं। स्वरा के ट्वीट के बाद बायकॉट अमेजॉन ट्रेंड करने लगा। जिसके बाद अमेजॉन ने स्वरा भास्कर को किए गए रिप्लाई मैसेज को डिलीट कर दिया।

‘पद्मावत’ पर ओपन लेटर

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर स्वरा भास्कर ने एक ओपन लेटर लिखा। उन्होंने फिल्म की आलोचना करते हुए कहा कि इसमें जौहर के सीन को भव्य तरीके से दिखाया गया है। बस फिर क्या था उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा।

कंगना और स्वरा का ट्विटर वॉर

कंगना रनौत और स्वरा भास्कर ट्विटर पर अक्सर भिड़ती नजर आती हैं। नेपोटिज्म से लेकर किसान आंदोलन तक, हर मुद्दे पर दोनों ने एक दूसरे को घेरा है।

मास्टरबेशन सीन

‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना कपूर, सोनम कपूर और स्वरा भास्कर ने अहम भूमिका निभाई। फिल्म के एक सीन में स्वरा भास्कर ने मास्टरबेशन सीन फिल्माया था। इसके चलते उनकी काफी आलोचना हुई। उनके इस सीन को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया गया।