Covid-19 Update: भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,828 नए मामले दर्ज, 14 की मौत

642
Corona Update
Corona Update

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,828 नए मामले समाने आए, इस दौरान 14 लोगों ने अपनी जान गवाई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक महामारी से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 524586 पहुंच गई है। आपको बता दें कि बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,035 मरीज स्वस्थ हुए है।

भारत में इस समय Recovery Rate 98.74 प्रतिशत है। वहीं, सक्रिय दर 0.04 प्रतिशत और Death rate 1.22 प्रतिशत है। केरल में कोरोना वायरस के 348 सक्रिय मामले बढ़कर 5,071 हो गए हैं।

Covid19 से पाजिटिव मामलों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या कम है। इसीलिए एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। देश में एक्टिव केस बढ़कर अब 17,087 हो गए हैं। Daily Positivity Rate 0.60 प्रतिशत है। महामारी से अब तक कुल 4 करोड़ 26 लाख 11 हजार 370 लोग ठीक हो चुके हैं।