केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,797 नए मामले सामने आए, भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 29,251 है। सक्रिय मामलों की दर 0.07 प्रतिशत है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 1.05 फीसदी है।
मंत्रालय के मुताबिक, बीते चौबीस घंटों में इस वायरस से करीब 3,884 लोग स्वस्थ हुए, अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,40,51,228 है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.75 प्रतिशत है। बीते चौबीस घंटों में 4,96,833 टीके लगाए गए।