Covid19: कोरोना कि डराने वाली रफ्तार – भारत में एक्टिव केस पहुंचे 1 लाख के पार

210
daily corona update
daily corona update

भारत में कोरोना ने एक बार फिर खतरनाक रफ्तार पकड़ ली है। भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,04,555 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 18,819 नए मामले सामने आए है। इस बीच देश में सक्रिय मामलों की दर 0.24 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.55 फीसदी है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 4.16 प्रतिशत है। साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 3.72 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मुताबिक बीते चौबीस घंटों में 13,827 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,28,22,493 है, राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 197.61 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि भारत में अब तक 86.23 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते चौबीस घंटों में 4,52,430 जांच की गई।