74वें स्वत्रंता दिवस के मौके पर आज़ादी के जश्न मनाते दिखें तैमूर, इनाया समेत कई स्टार किड्स, सितारें कर रहे हैं तस्वीरें शेयर

521

74वें स्वत्रंता दिवस के मौके पर आज़ादी के जश्न की धूम देशभर में देखने को मिल रही है। आज़ादी का ज़ोरदार जश्न सुबह से ही चल रहा है। सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं और बधाई संदेशों की बाढ़ हुई है। आज़ादी का जश्न मनाने में सितारे भी पीछे नहीं हैं। तमाम बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया के ज़रिए देशवासियों को शुभकामना संदेश दे रहे हैं। खास बात ये है कि इस मौके पर नन्हे मुन्ने स्टार किड्स भी देशभक्ति के रंग में रंगे हैं। करीना से लेकर सोहा और जय-माही तक सितारों ने अपने बच्चों के हाथ में तिरंगा लिए तस्वीरें शेयर की हैं।

तैमूर अली खान-

सैफ अली खान और करीना कपूर खान का नन्हा शहज़ादा तैमूर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड है। तैमूर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। 15 अगस्त की सुबह करीना ने तैमूर की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, जिसमें तैमूर अपने हाथ में तिरंगा लिए खड़े हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने लिखा है “हमारे मन में स्वतंत्रता, हमारे शब्दों में विश्वास और हमारी आत्मा में गर्व है।”

तैमूर की यह क्यूट पिक्सर एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इनाया खेमू-

सोहा अली खान ने भी अपने बेटी इनाया के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें इनाया अपने हाथ में तिरंगा झंडा पकड़े खड़ी हैं, और मम्मी सोहा के साथ खिड़की से बाहर झांक रही हैं। सोना ने कैप्शन में लिखा है “आज, जैसा कि भारत 73 साल की स्वतंत्रता का जश्न मना रहा है, शायद हम 2020 में अब बेहतर स्थिति में हैं यह समझने के लिए कि हमारी स्वतंत्रता का वास्तव में अर्थ क्या है। यह केवल समय का एक अंश हो सकता है और हमारे माता-पिता से हमने जो कुछ सीखा है उसके दायरे का एक अंश हो सकता है लेकिन यह हमारे लिए हमारी स्वतंत्रता को महत्व देने और पुराने मानदंड की वापसी के लिए पर्याप्त है।”

तारा भानुशाली-

टीवी स्टार्स जय भानुशाली और माही विज ने अपने बच्चों के साथ बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की है। जय ने नन्ही तारा को अपनी गोद में पकड़ा हुआ है। खुशी और राजवीर अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए खड़े हैं। इस तस्वीर में सभी बेहद खुश नज़र आ रहे हैं।

माही विज ने भी अपने इंस्टाग्राम पर दो वीडियोज़ शेयर किये हैं, जिसमें ये सभी मां तुझे सलाम गाने पर झूमते और सेलीब्रेशन करते दिख रहे हैं।