प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी बायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ की पहली तस्वीर

654

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा अब राइटर बन गई हैं। प्रियंका ने अपने जीवन पर एक किताब लिख डाली है। अपनी जीवनी को प्रियंका जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में हैं। ये खुशखबरी प्रियंका ने खुद अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के ज़रिये शेयर की है। प्रियंका की बायोग्राफी का नाम होगा ‘अनफिनिश्ड।’

सोशल मीडिया पर प्रियंका ने अपनी अपकमिंग बुक का ब्लू प्रिंट शेयर किया है। अपनी बायोग्राफी के कवर पेज की तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है “खत्म हुआ। पहली बार कागज पर छपे इन पन्नों को देखकर क्या अद्भुत एहसास हुआ है! # खुश … जल्द ही आ रही है!”

आपको बता दें, कि प्रियंका अपनी बायोग्राफी लिख चुकी हैं। और वो जल्द ही उनके फैंस के लिए मार्किट में उपलब्ध होगी। अपने पोस्ट के साथ प्रियंका ने ‘पेंग्विन पब्लिकेशन्स’ को भी टैग किया है। जिसे देखकर साफ पता चलता है कि प्रियंका की इस बायोग्राफी को ‘पेंग्विन पब्लिकेशन्स’ छापने जा रहा है।

अपनी बुक के बारे में बताते हुए प्रियंका ने लिखा है कि “मेरी आत्मकथा में हर एक शब्द आत्मावलोकन और मेरे जीवन पर पड़े प्रभावों के जरिए लाया गया है”। सोशल मीडिया पर प्रियंका के अपनी किताब की घोषणा करने के बाद से ही उनके फैंस बेहद खुश हैं। और कमेंट्स कर अपनी खुशी भी ज़ाहिर कर रहे हैं।

ज़ाहिर है, कि प्रियंका की इस किताब में उनके जीवन से जुड़े कई अहम खुलासे भी हो सकते हैं। जिनके बारे में उनके फैंस भी जानना चाहेंगे। आपको बता दें, कि प्रियंका ने बेहद कम उम्र में फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने साल 2003 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 17 साल के अपने सफर में प्रियंका ने कड़ी मेहनत और अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में ऊंचा मुकाम हासिल किया है।

ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड का भी वह जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। दिसंबर 2018 में उन्होने इंटरनेशल पॉप स्टार निक जोनस के साथ शादी की। वह अपने निक के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं।