सुशांत सिंह राजपूत के कुक ने बोला , एक्टर को कभी डॉक्टर के पास जाते या कोई दवाई लेते नहीं देखा

596

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड मामले में अब रोज कोई ना कोई नया मोड़ आता दिख रहा है। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद से इस केस के सारे समीकरण बदल गए हैं। मुंबई पुलिस के अलावा बिहार से भी पुलिस की एक टीम इस केस की जांच में लग गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी एक्टर को न्याय दिलवाने की मांग और तेज हो गई है। इसी बीच सुशांत के कुक ने उनकी हेल्थ के बारे में चौंकाने वाले किए। एक इंटरव्यू के दौरान कुक ने सुशांत सिंह राजपूत के डिप्रेशन से पीड़ित होने के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि सुशांत अपने फिटनेस ट्रेनर के साथ बहुत समय बिताते थे और काफी मेहनत करते थे। मैंने उन्हें कभी डॉक्टर के पास जाते या कोई दवाई लेते नहीं देखा है।

कुक ने आगे बताया कि वह सितंबर में घर गया था और वापस आने पर बताया गया कि रिया चक्रवर्ती द्वारा मुझे हटा दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की तबीयत यूरोप ट्रिप से लौटने के बाद बिगड़ी। तब तक उसे बताया गया था उन्हें डेंगू है लेकिन अब पता चल रहा है कि वह डिप्रेशन से पीड़ित थे। कुक ने कहा कि पिछले साल अप्रैल में सुशांत सिंह राजपूत के बहन और बहनोई दिल्ली से आए थे और करीब एक महीने तक यहां रहे थे। इसी बीच रिया चक्रवर्ती के पैरंट्स ने उनसे मिलने के बारे में बात की। इससे पहले सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी उनके परिवार के समर्थन में सामने आई हैं।

साथ ही एक्टर नंदीश सिंह संधू जिन्होंने पहले सुशांत की मौत की वजह को सुसाइड कहा था, अब उन्होंने भी अपने शब्द वापस ले लिए हैं, सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर नंदीश ने इस बात को स्वीकार किया है कि सुशांत ने शायद सुसाइड नहीं किया है। वो लिखते हैं- 14 जून को मैंने एक पोस्ट किया था, उस में सुशांत की मौत की वजह मैंने सुसाइड मानी थी। लेकिन वो धारणा मेरी उन खबरों को देख बनी तो जो उस समय चल रही थीं। लेकिन अब मैं अपने शब्द वापस लेता हूं। इस केस में काफी कुछ ऐसा है जो नहीं पता है, सच्चाई सामने आनी चाहिए।

अब मालूम हो कि 14 जून को सुशांत की मौत के बाद नंदीश ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। उन्होंने सवाल खड़े किए थे कि आखिर सुशांत क्यों कमजोर पड़ गए, क्यों उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया। लेकिन अब जब मामला उलझता दिख रहा है, तब नंदीश ने भी इसे सुसाइड मानने से इनकार कर दिया है। वो भी अब इस केस में न्याय चाहते हैं। नंदीश से पहले सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी ये मानने से इनकार कर दिया था कि सुशांत जैसा जिंदादिल इंसान सुसाइड कर सकता है। ऐसे में मामले की जांच अब दोनों मुंबई और बिहार पुलिस कर रही है।