सलमान खान ने शेयर किया राखी सेलिब्रेशन से जुड़ा वीडियो, ,फैंस खूब कर रहे है पसंद

495

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड से लेकर टीवी कलाकार सोशल मीडिया पर अपने भाई बहन के साथ तस्वीरें शेयर करते दिखे। सलमान खान हर त्योहार पूरे परिवार के साथ मनाते रहे हैं। रक्षाबंधन भी उन्होंने पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। हाल ही में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पूरा परिवार राखी सेलिब्रेशन करता नजर आ रहा है। वीडियो में सलमान खान के साथ अरबाज खान, सोहेल खान, अतुल अग्निहोत्री आयुष शर्मा, अरहान खान, निर्वान खान और परिवार के बाकी सदस्य अलवीरा और अर्पिता से राखी बांधवाते नजर आ रहे हैं।

सलमान का ये वीडियो उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सलमान खान सहित परिवार के सभी सदस्य ने राखी बधवाई हैं। वीडियो के साथ सलमान ने सभी को राखी की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘ये बंधन तो प्यार का बंधन है जन्मो का संगम।’ बता दें कि सलमान खान की दो बहनें अलवीरा और अर्पिता हैं।

बता दें कि सलमान खान बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने खेती करते हुए अपना वीडियो भी शेयर किया था। इन वीडियो में कहीं सलमान खान खेत में बुआई करते हुए तो कहीं ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे थे। लॉकडाउन की शुरुआत से ही एक्टर अपने पनवेल फार्म हाउस पर समय बिता रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान अभी शूटिंग नहीं कर रहे हैं ऐसे में वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वान्टेड भाई’ है। फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा हैं। यह फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे टाल दिया गया। इसके अलावा सलमान फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े होंगी।