भारत के नए नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) गिरीश चंद्र मुर्मू ने शनिवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इससे पहले, जीसी मुर्मू ने CAG ऑफिस में महात्मा गांधी और भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की.
केंद्र सरकार ने गिरीश चंद्र मुर्मू के जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से त्यागपत्र देने के एक दिन बाद देश का नया नियंत्रक और महालेखा परीक्षक नियुक्त किया था. गिरीश चंद्र मुर्मू ने राजीव महर्षि का स्थान लिया. वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर बताया था कि गिरीश चंद्र मुर्मू शनिवार को राष्ट्रपति भवन में सीएजी के रूप में शपथ लेंगे.
गिरीश चंद्र मुर्मू ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था. 1978 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी महर्षि का कार्यकाल सात अगस्त को पूरा हो गया. महर्षि को साल 2017 में सीएजी नियुक्त किया गया था. उनका कार्यकाल तीन साल का रहा है.
गिरीश चंद्र मुर्मू केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल रहे. उनको 31 अक्टूबर, 2019 को उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था. उनका कार्यकाल करीब 9 महीने का रहा. ओडिशा के सुंदरगढ़ के रहने वाले गिरीश चंद्र मुर्मू ने यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम से एमबीए किया है. जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनने के पहले मुर्मू वित्त विभाग में व्यय विभाग के सचिव थे.
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…