लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी – दिवंगत कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए आवास रवाना

504

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार की शाम निधन हो गया। 89 साल की उम्र में शनिवार की शाम उन्‍होंने अंतिम सांस ली। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह की सेहत को देखते हुए सबसे पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ने पर उन्‍हें यहां से उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार 23 अगस्त को अलीगढ़ में किया जाएगा। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। रविवार को कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर विधानभवन में और इसके बाद भाजपा कार्यालय में दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर दो बजे उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ ले जाया जाएगा जहां 23 अगस्त को गंगा किनारे अंत्येष्टि होगी।

-जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, मोहसिन राजा, राजा भैया और स्वामी प्रसाद मौर्य भी पहुंचे कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए

-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले लखनऊ पहुंच रहे हैं, आवास पर अंतिम दर्शन कर देंगे श्रद्धाजंलि

-बुलंदशहर के नरोरा में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को किया जाना है। नरोरा घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है।