टीवी का फेसम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा क्विज शो रहा है। पिछले 11 सीजन से केबीसी न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है बल्कि ये उनके ज्ञान को बढ़ाने के साथ ही उनके ढेरों सपनों को भी पूरा करने में उनकी मदद कर रहा है। वहीं जिस तरह शो के दौरान अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट से कनेक्ट होते हैं वो वाकई काबिले तारीफ है। इसी बीच केबीसी के अबतक के इतिहास में जो हुआ उसे देखकर खुद महानायक चौंक गए। आइए जानते हैं ऐसस क्या हुआ था।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ का कल यानी 13 अक्टूबर का एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। अमिताभ बच्चन के शो की शुरुआत पटना की राज लक्ष्मी से हुई थी। बिग बी के सामने हॉटसीट पर बैठ राज लक्ष्मी ने शानदार गेम खेलते हुए 12 लाख 50 हजार रुपए जीते। इसी के बाद राज लक्ष्मी ने शो को क्विट करने का फैसला लिया। राज लक्ष्मी के बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतकर महाराष्ट्र के स्वपनिल हॉटसीट पर आए। शो अच्छे से चल रह था कि तभी जो हुआ वो 12 सीजनों में पहली बार हुआ। अमिताभ बच्चन स्वपनिल से सवाल पूछने ही जा रहे थे कि अचानक कंप्यूटर बंद हो गया। ये देखकर खुद बिग बी भी हैरान रह गए थे।