अमेरिका के क्लाहोमा विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी में गोलीबारी के बाद दक्षिण कैरोलिना में फायरिंग – 6 लोग घायल अलर्ट जारी

153
Firing in America

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस बार ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय और कैरोलिना समुद्र तट पर एक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग हुई है। विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया से ही पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

विश्वविद्यालय के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा गया कि शूटर एक वैन में आया और कैंपस में गोलीबारी करने लगा। पोस्ट में पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द एक्शन लेने की मांग की गई और लोगों से भी साउथ ओवल इलाके में न आने और आसपास के लोगों को छिपे रहने की हिदायत दी गई।

वहीं, अब दक्षिण कैरोलिना के समुद्र तट पर भी गोलीबारी की घटना हुई। यहां ‘सीनियर स्किप डे’ कार्यक्रम के दौरान फायरिंग की गई। इस कार्यक्रम में कई बच्चे शामिल थे, जिसमें से छह घायल हो गए। शूटिंग शाम 5 बजे मायर्टल बीच पर हुई।