मनोरंजन

Filmfare Awards 2023 Winners : बेस्ट एक्ट्रेस और एक्टर का अवार्ड आलिया और राजकुमार राव ने किया अपने नाम..

हिंदी फिल्म जगत के सबसे लोकप्रिय पुरस्कार ”फिल्म फेयर अवार्ड ” का 27 अप्रैल की रात भव्य समापन किया गया। इस अवार्ड नाइट में रेड कार्पेट पर बॉलीवुड के कई सितारों ने स्टाइलिश वॉक कर के इस कार्यक्रम की शोभा का और भी बढ़ा दिया। इन सितारों में आलिया भट्ट, अनिल कपूर, रेखा, जाह्नवी कपूर, नोरा फतेही, विक्की कौशल और कई अन्य सितारें शामिल रहे। इस शो की मेजबानी सलमान खान के साथ – साथ आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल ने की है। आपको बता दें क़ि, इस अवार्ड फंक्शन का आयोजन जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, बीकेसी, मुंबई में किया गया।

बेस्ट अभिनेत्री का खिताब आलिया भट्ट ने अपने नाम किया

साल 2023 के फिल्म फेयर अवार्ड का बेहतरीन अभिनेता का ख़िताब राजकुमार राव को दिया गया , वही बेस्ट अभिनेत्री का खिताब आलिया भट्ट ने अपने नाम किया है। इसके साथ ही इस साल का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से अभिनेता प्रेम चोपड़ा को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बेस्ट फिल्म का पुरस्कार ‘गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी’ और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी गंगूबाई के लिए ”संजय लीला भंसाली” को प्रदान किया गया।

बेस्ट प्लैबैक सिंगर का अवॉर्ड अरिजीत सिंह को ‘ब्रह्मास्त्र’ के गाने ‘केसरिया’ के लिए दिया गया। वहीं अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को VFX के लिए सम्मानित किया गया।

इस साल के फिल्म फेयर अवार्ड में ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म ही छाई रही , फिल्म में इस साल फिल्म फेयर के 10 अवार्डो को अपने नाम किया। इसके बाद हर्षवर्धन कुलकर्णी की ‘बधाई दो’ ने भी अवार्ड शो में जबरदस्त जलवा बिखेरते हुए क्रिट‍िक्‍स कैटेगरीज के 6 अवॉर्ड अपने नाम किया। अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्‍त्र: पार्ट-1 श‍िवा’ ने 4 कैटेगरीज में अवॉर्ड जीते। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में प्रेम चोपड़ा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। आइए एक नजर डालते है विजेताओं की सूची पर ……

बेस्ट सपोर्टिंग रोल फॉर मेल- अनिल कपूर, जुग जुग जियो।
बेस्ट सपोर्टिंग रोल फॉर फीमेल- शीबा चड्ढा, बधाई दो के लिए।
बेस्ट डायलॉग- प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ, गंगूबाई काठियावाड़ी।
बेस्ट स्क्रीनप्ले- अक्षत घिल्डियाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी, बधाई दो।
बेस्ट कहानी- अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी, बधाई दो।
बेस्ट डेब्यू, मेल- अंकुश गेदम, झुंड।
बेस्ट डेब्यू, फीमेल- एंड्रिया केविचुसा, अनेक।
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल, वध।
बेस्ट लीरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य, ब्रह्मास्त्र: भाग एक – शिव सॉन्ग केसरिया।
बेस्ट प्लेबैक सिंगर, मेल- अरिजीत सिंह, ब्रह्मास्त्र सॉन्ग केसरिया।
बेस्ट प्लेबैक सिंगर, फीमेल- कविता सेठ, जुग जुग जीयो सॉन्ग रंगिसारी।
बेस्ट कोरियोग्राफी- गंगूबाई काठियावाड़ी की धोलिदा के लिए कृति महेश।
बेस्ट कोरियोग्राफी- सुदीप चटर्जी, गंगूबाई काठियावाड़ी।
बेस्ट एक्शन- परवेज शेख, विक्रम वेधा।
बता दें कि फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 का शो, 28 अप्रैल को रात 9:00 बजे कलर्स और जियो सिनेमा पर एक साथ प्रसारित किया जाएगा।

Jyoti Singh

I'm Jyoti Singh As a writer, I feel like I can easily go with the flow of the writing process and knock out an essay in a short period of time by just writing whatever comes to mind without it being a bad paper due to it being done fast. I always do my assignments in one sitting and the day that it is due.Covers Political, Entertainment and Sports News.

Recent Posts

महिला के कान में मकड़ी ने दिया बच्चों को जन्म, फिर जो हुआ जानकर कर रहे जाएंगे दंग..

हमारे आस – पास में अक्सर ऐसी घटनाएं सुनने में आती है, जिनपर विश्वास कर…

1 year ago

हाथ मिलाने आये फैन से नाराज एक्टर सलमान खान ने दिखाई अपनी गुस्से भरी आंखे..

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की…

1 year ago

Nepal Earthquake : नेपाल में महसूस किये गए विनाशकारी भूकंप के झटके, रिएक्टर पैमाने पर दर्ज हुई इतनी तीव्रता..

बीती गुरूवार और शुक्रवार के बीचे नेपाल में विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये गए।…

1 year ago

Nikay Chunav : निकाय चुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत, ब्रज में बाबा ने भरी हुंकार..

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरूवार को मथुरा नगर निगम चुनाव के प्रचार के…

1 year ago

Nikay chunav: निकाय चुनाव से पहले सपा, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी के दिग्गज नेताओं ने थामा बीजेपी का हाथ..

उत्तर प्रदेश में इन दिनों निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां कमर कसकर तैयार खड़ी…

1 year ago

Kerala tour : रोड शो के दौरान पीएम मोदी पर फेंका फोन, SPG कमांडो ने किया बुरा हश्र..

केरल में रोड शो कर रहे पीएम मोदी के सुरक्षा में चूक का मामला सामने…

1 year ago