ऑस्कर की रेस में शामिल हुई राजामौली की फिल्म ” RRR ” – निर्माताओं ने 15 अलग कैटेगरी में फाइल किया नॉमिनेशन

547
RRR

RRR For Oscar: अभिनेता जूनियर एनटीआर राम चरण अजय देवगन और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्टारर फिल्म आरआरआर (RRR) का जलवा अब भी बरकरार है। देश के बाद ही विदेशों में भी आरआरआर का दम देखने को मिल रहा है। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ऑस्कर से जुड़ा एक ऐलान किया है, जिसको लेकर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। आरआरआर मेकर्स ने ऑस्कर के लिए अप्लाई किया है।

आरआरआर के मेकर्स ने ऑस्कर के लिए Individual Categories में एंट्री के लिए अप्लाई किया है, जिसकी आधिकारिक जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है। इस खबर से आरआरआर और राजामौली के फैन्स काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर आरआरआर के आधिकारिक अकाउंट से इस बात की जानकारी दी गई है। इस खबर के सामने आने से राम चरण और जूनियर एनटीआर के फैन्स भी खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि फिल्म के पक्ष में ही अगली न्यूज आएगी। आरआरआर टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘हम गर्व महसूस कर रहे हैं कि आरआरआर ने वर्ल्ड वाइड सफलता हासिल की है और भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज तक पहुंचाया है। हमने ऑस्कर के लिए जनरल कैटेगरी में अप्लाई किया है।’