Tokyo Paralympics: अवनि लेखरा के इतिहास पर बॉलीवुड ने दी बधाई, सितारों ने कहा – गर्व का पल

259

टोक्यो ओलंपिक का उत्साह जितना खिलाड़ियों के अंदर है उतना ही उनकी जीत का जश्न पूरा देश मनाता है। बॉलीवुड के सितारे भी भारतीय खिलाड़ियों की जीत को बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं।  टोक्यो ओलांपिक में  भारत की अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। वहीं पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता। बीता पांचवां दिन भारत के लिए शानदार रहा और तीन भारतीय एथलीट पदक जीतने में सफल हुए। बॉलीवुड और टेलीविजन के सितारे भी अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने से पीछे नहीं रहे। कई सितारों ने सोशल मीडिया के  जरिए खिलाड़ियों को बधाई दी।

अवनि लेखरा की और योगेश थुनिया की जीत पर तापसी पन्नू बधाई देते हुए लिखा, ‘गुड़ मॉर्निंग इंडिया। गोल्ड में स्वागत है। खरा सोना अवनि लेखरा। वही योगेश कथुनिया के लिए ट्वीट करते हुए तापसी ने लिखा,’मेडल्स की बरसात। योगेश कथुनिया ने सिल्वर जीता। 

अक्षय कुमार ने अवनि की जीत के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी। खिलाड़ी कुमार ने लिखा, ‘ पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला के रूप में इतिहास रचने वाली अवनि लेखरा आपको ढेरों बधाई।’ #टोक्यो2020