रणवीर सिंह बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी शानदार है। रणवीर सिंह की एनर्जी कमाल की है और इसीलिए उन्हें सिनेमा में एनर्जी स्टार कहा जाता है। वहीं अब उन्होंने एक खिताब अपने नाम किया है जिसकी खुशी उन्होंने फैंस के साथ जाहिर की है। रणवीर सिंह ने मारकोच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया। फेस्टिवल में उन्होंने भारतीय सिनेमा को रिप्रेजेंट किया। इस दौरान उन्हें Etoile d’Or अवॉर्ड से सम्मानित किया गया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई है।
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस शानदार खिताब की कुछ फोटोज शेयर की है। इन फोटोज को देखकर फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं साथ ही गर्व महसूस कर रहे हैं। रणवीर सिंह की फोटोज को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं रणवीर सिंह ने भारत को रिप्रेजेंट करने पर एक्टर ने कहा कि, ‘उन्हें भारत को रिप्रेजेंट करने पर गर्व महसूस हुआ।’ मोरक्को में आयोजित इस फिल्म फेस्टिवल उन्हें बहुत प्यार मिला।’