राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए अभिनेता सुशांत सिंह कहा – प्यार और सद्भाव का रास्ता काफी मुश्किल होता है

190
RAHUL GANDHI

अभिनेता सुशांत सिंह गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्यार और सद्भाव का रास्ता काफी मुश्किल होता है। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। राकांपा के राज्य प्रमुख जयंत पाटिल, बारामती से सांसद सुप्रिया सुले और पार्टी नेता जितेंद्र आव्हाड राहुल गांधी के साथ पैदल चले।

कांग्रेस की पदयात्रा गुरुवार को देगलुर नाका से शुरू हुई। लोगों का अभिवादन करने के लिए राहुल गांधी रास्ते में कई बार रुके। उन्होंने इंतजार कर रही भीड़ से हाथ मिलाया और बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाईं। आपको बता दें कि सोमवार रात को महाराष्ट्र में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा नांदेड़ शहर, देगलुर और अर्धपुर क्षेत्रों को कवर करेगी और शुक्रवार को हिंगोली के लिए आगे बढ़ेगी। यात्रा जनवरी 2023 में श्रीनगर में समाप्त होने से पहले 3,750 किमी की दूरी तय करेगी।