गुजरात में पाकिस्तानी नाव से 300 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

152
PAK
PAK

गुजरात में भारतीय तटरक्षक बल को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक पाकिस्तानी नाव से 300 करोड़ रुपए का 40 किलो नशील पदार्थ पकड़ा गया। इसके साथ ही 10 संदिग्ध लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। आईसीजी ने सोमवार तड़के सुबह पाकिस्तानी नाव को पकड़ा। पकड़ी गई नाव से नशीले पदार्थ के साथ हथियार, गोला- बारूद भी बरामद किया गया है। आईसीजी ने बताया कि गुजरात एटीएस के खुफिया इनपुट के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि भारतीय जल क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नाव पर सवार 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा 300 करोड़ रुपए कीमत का 40 किलो नशीला पदार्थ भी बरामद किया गया है। भारतीय तटरक्षक बल ने बताया कि गुजरात में आतंकवाद रोधी दस्ते से इस बारे में जानकारी मिली थी। जसके बाद सोमवार सुबह तड़के पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव अल सोहेली को भीरतीय सीमा में संदिग्ध रूप से घूमते देखा गया। पहले तो चेतावनी दी गई। उसके बाद गोलियां चलाने पर वह नौका भागने लगी जिसके बाद भारतीय तटरक्षक बल ने नाव को पकड़ लिया। इस नाव को चालक दल के साथ पकड़ा गया है और जांच के लिए ओखा लाया गया।