वाराणसी में 7 नवंबर को मनाया जाएगा देव दीपावली का महाउत्सव

205
Dev Deepawali
Dev Deepawali

काशी विश्वनाथ धाम में देव दीपावली महोत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए मंदिर प्रशासन जुटा है। बाबा विश्वनाथ का धाम फूलों से सजेगा। विशाखापट्टनम के कारीगर बिना शुल्क के बाबा के धाम को सजाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार देव दीपावली पर काशी विश्वनाथ धाम की अलौकिक छटा काशी आने वाले पर्यटकों के लिए अविस्मरणीय बनाने की तैयारी है।

धाम परिसर को लोकार्पण की तर्ज पर सजाने-संवारने का निर्देश दिया गया है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के अनुसार देव दीपावली पर काशी में लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इस दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले पर्यटकों को नया अनुभव मिले, इसके लिए धाम परिसर की भव्य सजावट की जाएगी।