दिल्ली में पांच नगर निगम वार्ड के उपचुनाव के लिए 327 बूथों पर मतदान जारी, बिना मास्क वालों को नहीं मिल रही एंट्री

188
UP Election 2022

दिल्ली के पांच नगर निगम वार्ड के उपचुनाव के लिए रविवार सुबह से मतदान जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू हुआ। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है। तीनों ने कोविड-19 महामारी के बीच हो रहे इस चुनाव में अपनी-अपनी जीत का भरोसा जताया है।

दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के तहत दो वार्ड और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के तीन वार्ड के उपचुनाव में करीब 2.42 लाख लोग मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। दिल्ली के शालीमार बाग (उत्तर), रोहिणी-सी, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर वार्ड में उपचुनाव हो रहा है।

राज्य चुनाव आयोग की ओर से पांचों वार्डों में कुल 44 मतदान केंद्रों पर चुनाव हो रहा है। आखिरी के एक घंटे में कोरोना संक्रमित भी मदतान कर सकेंगे। इसकी मतगणना आगामी तीन मार्च को होगी। 

उपचुनाव के लिए पांचों वार्डों में कुल 26 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें चार प्रमुख पार्टी आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस व बहुजन समाज पार्टी के अलावा निर्दलीय भी शामिल हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर कोरोना के दिशा निर्देशों के साथ मतदान की व्यवस्था की गई है।

राजधानी के त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी, रोहिणी सी, शालीमार बाग व चौहान बांगड़ वार्ड में चुनाव होने हैं। यहां 44 केंद्रों पर करीब 327 बूथों को तैयार किया गया है। इसमें दो वार्डों में सात-सात, दो वार्डों में 11-11 और एक वार्ड में आठ मतदान केंद्र शामिल हैं। साथ ही 327 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(ईवीएम) को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।