IPL 2022: आईपीएल में आज दिल्ली और पंजाब के बीच होगी टक्कर

343
DC Vs PBKS
DC Vs PBKS

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में हराकर अपने आईपीएल 2022 अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की। लेकिन तब से टीम अपने प्रदर्शन को लेकर लड़खड़ा गई है और अपने अगले चार मैचों में तीन में हार गई। दिल्ली के लिए मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई है। टीम के एक खिलाड़ी (मिच मार्श) और चार स्टाफ सदस्य कोविड -19 संक्रमित पाए गए हैं, जिसके कारण मैच को पुणे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रिशेड्यूल किया गया है।

पंजाब किंग्स का भी आईपीएल 2022 में प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। इस सीजन में अपने छह मैचों में तीन जीते और इतने ही हारे हैं। वे वर्तमान में छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं, जो दिल्ली कैपिटल्स से एक स्थान ऊपर है.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, टिम सीफर्ट/एनरिक नॉर्टजे, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान और खलील अहमद.

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- शिखर धवन (c), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (wk), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा और अर्शदीप सिंह.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here