भारत में लगातार Corona के नए मामलो में उछाल देखने को मिल रहा है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किये गए आंकड़ो के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 7,240 नए मामले दर्ज हुए है , जिसके बाद भारत में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 32,498 हो गयी है। बीते 24 घंटों में वहीँ आठ लोगों की मौत हुई है। कोरोना के लगातार बढ़ते आंकड़ों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है।
कोरोना के मरीजों में एक दिन में करीब 40 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है। देश में अब तक महामारी से कुल मौते 5,24,723 हुई है।