दिल्ली में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में राहुल गांधी ने उन पार्टी नेताओं पर सवाल उठाया है जिन्होंने अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। इंडिया टीवी को सूत्रों से यह जानकारी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने पत्र लिखने की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए उन नेताओं से सवाल किया है कि जब पार्टी मध्य प्रदेश और राजस्थान में पार्टी लड़ रही है और सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो ऐसे समय में पत्र लिखने की क्या जरूरत थी?
सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के अलावा कई और नेताओं ने भी पत्र लिखने की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं, ऐसे नेताओं में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल हैं। कुछ अन्य नेता पहले ही पत्र को लेकर सवाल कर चुके हैं।
पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत 23 कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। इस खत में इन नेताओं ने सीधे सीधे गांधी परिवार को ही निशाने पर लिया है। आलाकमान पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी में बड़े बदलाव की मांग की है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि कल होने वाली सीडब्ल्यूसी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष के रूप में नया चेहरा पेश कर सकती है।
कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर मचे घमासान के बीच आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक चल रही है और CWC के कुल 48 सदस्यों के ऊपर आगे की रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी होगी। अगला अध्यक्ष या अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त होगा या नहीं इसका फैसला CWC के 48 सदस्य ही करेंगे। इस बीच खबर ये भी है कि CWC के 48 सदस्यों के सामने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने अपना त्यागपत्र सौंपा है लेकिन कई पार्टी नेता उनसे अध्यक्ष पद पर बने रहने की मांग कर रहे हैं।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…