कांग्रेस की यात्रा पर CPM ने किया तंज, कहा- ‘यह भारत जोड़ो नहीं सीट जोड़ो यात्रा’

161
congress vs cpm
congress vs cpm

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा 8वें दिन में एंट्री कर चुकी है। यात्रा समय केरल में हैं और करीब 18 दिनों तक राज्य की सीमा में ही रहेंगे। करीब 3570 किली लंबी इस यात्रा पर तंज कसते हुए कम्युनिस्ट पार्टी मार्कसवाद (सी.पी.एम.)का कहना है कि यह भारत जोड़ो यात्रा है या सीट जोड़ो यात्रा है ? ताज्जुब की बात है कि राहुल गांधी की लड़ाई सीपीएम से है या भाजपा से। भाजपा और संघ के खिलाफ लड़ाई का यह अजीब तरीका है।

सी.पी.एम ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कांग्रेस पार्टी, भाजपा के खिलाफ लड़ाई में कितनी गंभीर है वो इस बात से पचा चलता है कि किस राज्य में कितने दिनों तक यात्रा होनी है। राहुल गांधी की यात्रा केरल में 18 दिनों की है तो उत्तर प्रदेश में 2 दिन की। सी.पी.एम ने ना सिर्फ शब्दों के जरिए बल्कि दोनों प्रदेशों के मैप के जरिए यह बताने की कोशिश है कि केरल और उत्तर प्रदेश के भौगोलिक क्षेत्रफल में कितना अंतर है।