Covid-19 : कोरोना की रफ्तार तेज, 24 घंटे में मिले 29 नए केस..

137
corona cases

उत्तर प्रदेश में कोरोना बढ़ता ही जा रहा है। तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के कारण हर कोई परेशान है। सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 24 घंटे में 29 नए संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई हैं। जिसके बाद UP में कोविड पॉजिटिव की संख्या 262 हो गई है। सबसे ज्यादा मामले गोतमबुद्धनगर और गाजियाबाद से सामने आ रहे हैं।

दो दिनों में यहाँ करीब 100 लोग संक्रमित मिले

दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक, बीते दो दिनों में यहाँ करीब 100 लोग संक्रमित मिले हैं। तेजी से फैलते कोरोना के बीच 24 घंटे में कुल 17 हजार 311 सैंपल की जांच हुई हैं। राज्य में अब तक कुल 31 करोड़ 40 लाख 5 हजार 2 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। अब तक 17 करोड़ 69 लाख 98 हजार 683 को पहली डोज और 16 करोड़ 89 लाख 68 हजार 977 को दोनों डोज लग चुकी है। वही प्री-कॉशन डोज लगाने वालों की संख्या 4 करोड़ 60 लाख 37 हजार 342 है। स्वास्थ विशेषज्ञों का कहना है की, हाल के दिनों में यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ हैं पर अभी पैनिक होने जैसे हालात नही हैं। जो पहले से ही किसी आसाध्य रोग से पीड़ित हैं, उन्हें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत हैं। इसके अलावा बच्चों और बुजुर्गों को अलर्ट रहना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here