दिल्ली में ‘ओमिक्रोन वैरिएंट’ का पहला केस दर्ज, तंजानिया से आया शख्स हुआ संक्रमित, भारत में अब इस स्वरूप के पांच मामले

731

दुनियाभर में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच अब भारत में भी चिंता बढ़ गई है। दरअसल, ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित एक व्यक्ति दिल्ली में भी पाया गया है। इसी के साथ देश में कोरोना के इस वैरिएंट से पीड़ित लोगों की संख्या पांच हो गई है। बताया गया है कि पीड़ित व्यक्ति तंजानिया से लौटा था। 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित फिलहाल दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है। वह तंजानिया से लौटा था। उन्होंने कहा कि विदेश से लौटे 17 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं और उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है। जैन ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाए।

भारत में इससे पहले कोरोना के चार केस मिल चुके हैं। इनमें से पहले दो केस कर्नाटक से सामने आए थे। जबकि शनिवार को एक केस गुजरात के जामनगर और एक मामला महाराष्ट्र के कल्याण से सामने आया था।