देश में बीते चौबीस घंटो में 2,923 लोगों ने कोरोनावायरस को दी मात

214
Corona Update Today

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस के 2,424 नए मामले सामने आए, भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 28,079 है। सक्रिय मामलों की दर 0.06 प्रतिशत है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 1.05 फीसदी है।

मंत्रालय के मुताबिक, बीते चौबीस घंटों में इस वायरस से करीब 2,923 लोग स्वस्थ हुए, अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,40,57,544 है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.75 प्रतिशत है। बीते चौबीस घंटों में 1,84,540 टीके लगाए गए।