केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस के 1,997 नए मामले सामने आए, भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 30,362 है। सक्रिय मामलों की दर 0.07 प्रतिशत है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 0.94 फीसदी है।
मंत्रालय के मुताबिक, बीते चौबीस घंटों में इस वायरस से करीब 3,908 लोग स्वस्थ हुए, अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,40,47,344 है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.75 प्रतिशत है। बीते चौबीस घंटों में 3,97,407 टीके लगाए गए।