देश में कोरोना की थमती रफ्तार, 24 घंटों में 4,043 नए मामले दर्ज

162
Corona Update Today

देश में कोरोना के नए मामलो की रफ्तार अब थम गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जारी किये गए आकड़ो के अनुसार पिछले 24 घंटों में 4,043 नए मामले सामने आए। भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 47,379 है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 1.37 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की दर 0.11 प्रतिशत है।

मंत्रालय के मुताबिक, बीते चौबीस घंटों में 4,676 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,39,67,340 है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.71 प्रतिशत है।

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 216.83 करोड़(94.69 करोड़ दूसरी डोज और 19.70 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं। बीते चौबीस घंटों में 13,10,410 टीके लगाए गए। अब तक 89.20 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 2,95,894 जांच की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here