कोरोना के नए मामलो म उतार-चढ़ाव जारी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ो के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 15,815 नए मामले सामने आए। जिसके बाद भारत में भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,19,264 हो गई है। सक्रिय मामलों की दर 0.27 प्रतिशत है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 4.36 फीसदी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते चौबीस घंटों में 20,018 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,35,93,112 है।
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.54 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.54 प्रतिशत है।
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 207.71 करोड़(93.74 करोड़ दूसरी डोज और 11.84 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं। अब तक 87.99 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 3,62,802 जांच की गई।