देश में कोरोना की रफ्तार थमती नज़र आ रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 30 हजार 615 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 514 लोगों की मौत हुई है। 24 घंटे में 82 हजार 988 लोग ठीक हुए हैं। कल यानी 15 फरवरी से तुलना करें तो कोरोना केस में 11 प्रतिशत का उछाल आया है। एक्टिव केस की संख्या 3 लाख 70 हजार 240 है। पॉजिटिविटी रेट भी 2.45 प्रतिशत पहुंच गया है।
मंगलवार को 27 हजार 409 नए मरीज सामने आए थे। इस दौरान 82 हजार 817 मरीज ठीक हुए थे और 347 मरीजों की मौत हुई थी। रविवार को 44 हजार 877 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इस दौरान 1 लाख 17 हजार 591 लोग ठीक हुए थे और 684 लोगों की मौत हुई थी। रविवार को पॉजिटिविटी रेट 3.17 प्रतिशत थी। देश में शनिवार को कोरोना के 50 हजार से ज्यादा (50,407) मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, पिछले 24 घंटों में 804 लोगों की मौत हुई थी। शुक्रवार को देश में कोरोना से 657 लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी। शनिवार को जारी हुए ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटों में 1,36,962 लोग ठीक भी हुए थे। इस हिसाब से देखें तो देश में कोरोना के नए मामले लगातार कम होते नज़र आ रहे हैं।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…