Congress President : कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शशि थरूर आज आएंगे लखनऊ – कल होगा मतदान

742
shashi tharoor
shashi tharoor

कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शशि थरूर रविवार को लखनऊ वोट मांगने आएंगे। यहां अपनी एक किताब के हिंदी अनुवाद का विमोचन भी करेंगे। साथ ही मीडिया के सामने बताएंगे कि उन्हें अध्यक्ष चुना जाना क्यों जरूरी है। इस पद के लिए चुनाव 17 अक्तूबर को होगा, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 1247 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मतदान के लिए रामेश्वर डूडी को रिटर्निंग ऑफिसर नामित किया गया है। डूडी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। प्रत्येक 200 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया गया है। संगठन सचिव अनिल यादव ने सभी प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे मतदान में अवश्य हिस्सा लें।