Congress President Election Result : काउंटिंग के बीच नया विवाद – थरूर कैंप का चुनाव में धांधली का आरोप

268
CONGRESS PRESIDENT ELECTION

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी काउंटिंग के बीच विवाद भी शुरू हो गया है। शशि थरूर के समर्थकों ने वोटिंग को लेकर कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से शिकायत की। इस शिकायत में वोटिंग को लेकर सवाल उठाए गए हैं। वही मल्लिकार्जुन खड़गे कैम्प की ओर से इन आरोपों से इनकार किया गया है। दरअसल शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी की लिखित शिकायत कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से की गई है। सलमान सोज ने यूपी, पंजाब और तेलंगाना में चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतों की गिनती का काम जारी है। नई दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मतों की गिनती चल रही है। शाम 4 बजे तक नतीजे सामने आने की उम्मीद है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान किया था।