टोक्यो ओलिंपिक : भारतीय महिला हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर सीएम योगी ने जताई खुशी बोले

369
Yogi Government
Yogi Government

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि ईश्वर से कामना है कि आपकी सफलता का यह क्रम सतत जारी रहे।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि टोक्यो ओलंपिक में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया है। सम्पूर्ण देश को गौरवान्वित करने वाली इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई। ईश्वर से कामना है कि आपकी सफलता का यह क्रम सतत जारी रहे।

वहीं, यूपी के विधानसभा अध्यक्ष ने भी महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। यह पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण हैं। महिला हॉकी टीम को इस शानदार जीत पर बधाई एवं सेमीफ़ाइनल के लिए शुभकामनाएं।

बता दें कि भारत की महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में सबको चौंकाते हुए इतिहास रच दिया है। महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस मैच में गुरजीत कौर के गोल और रक्षापंक्ति के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी टीम ने तीन बार सोना जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाकर नया इतिहास रच दिया।