CM योगी आदित्यनाथ के बहनोई का निधन, परिवार से जा सकते हैं मिलने..

138
cm yogi
cm yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों मुंबई के दौरे पर हैं वही खबर आयी की उनके बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी (67) का बुधवार रात गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में निधन हो गया।

दरअसल उनको ब्रेन स्टोक आने पर 1 जनवरी को कौशांबी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके शव को गुरूवार सुबह अंतिम संस्कार के लिए नई दिल्ली स्थित निगम बोध घाट ले जाया गया है। राजेंद्र सिंह चौधरी राजनगर एक्सटेंशन की घरौंदा एमजीआई सोसायटी में परिवार के साथ रहते थे।