चीन के मानव निर्मित ‘सूर्य’ ने एक बार फिर से नया विश्व रेकॉर्ड बनाया है। हेफेई में स्थित चीन के इस न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर से 1,056 सेकंड या करीब 17 मिनट तक 7 करोड़ डिग्री सेल्सियस ऊर्जा निकली। चीन की इस सूरज ने नया रेकॉर्ड गत 30 दिसंबर को बनाया। यह अब तक का सबसे ज्यादा समय है जब इतनी ऊर्जा इस परमाणु रिएक्टर से निकली है। इससे पहले इस नकली सूरज ने 1.2 करोड़ डिग्री ऊर्जा निकाली थी। इस बीच चीन के इस नकली सूरज से निकली अपार ऊर्जा से दुनिया टेंशन में आ गई है।
हेफेई इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल साइंसेज ने एक्सपेरिमेंटल एडवांस्ड सुपरकंडक्टिंग टोकामक (EAST) हीटिंग सिस्टम प्रॉजेक्ट शुरू किया है। यहां पर हैवी हाइड्रोजन की मदद से हीलियम पैदा किया जाता है। इस दौरान अपार ऊर्जा पैदा होती है। शुक्रवार को चाइना अकादमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ता गोंग शिंयाजू ने 7 करोड़ डिग्री सेल्सियस तक ऊर्जा पैदा होने का ऐलान किया। गोंग के निर्देशन में ही हेफेई में यह प्रयोग चल रहा है।
चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ से बातचीत में गोंग ने कहा, ‘हमने 1.2 करोड़ डिग्री सेल्सियस के प्लाज्मा तापमान को साल 2021 के पहले 6 महीने में 101 सेकंड तक हासिल किया था। इस बार यह प्लाज्मा ऑपरेशन करीब 1,056 सेकंड तक चला। इस दौरान तापमान करीब 7 करोड़ डिग्री सेल्सियस तक रहा। इससे एक संलयन आधारित परमाणु रिएक्टर को चलाने का ठोस वैज्ञानिक और प्रयोगात्मक आधार तैयार हो गया है।’
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…