Chhath Puja: आज से शुरू हुआ छठ महापर्व – देश भर में लोक आस्था के पर्व की धूमधाम

877
CHATT PUJA

हिंदू पंचाग के अनुसार इस वर्ष 28 अक्टूबर को छठ पूजन का शुभारंभ होगा। परंपरा के अनुसार महिलाएं इस पर्व में भगवान सूर्य और छठ माता की आराधना करती हैं। छठ व्रत-पूजन प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की छठीं तिथि को किया जाता हैं। पूर्वान्चल में लोकप्रिय इस त्योहार में 36 घंटे का कठिन निर्जल व्रत रखा जाता है। चार दिनों तक चलने वाले छठ का यह महापर्व इस बार 28 अक्टूबर से शुरू होकर 31अक्टूबर तक चलेगा।


मान्यता के अनुसार प्रथम दिन खाय, दूसरे दिन खरना,तीसरे दिन अस्त होते हुये और चौथे दिन उदय होते हुये सूर्य भगवान को जल में खड़े होकर अर्ध्य दिया जाता है। देश के बिहार राज्य में छठ पर्व की बहुत अधिक मान्यता है। वहाँ हर परिवार के महिलाएं इस व्रत को रखतीं हैं।


मान्यता है कि छठ पर्व के रखने से भगवान सूर्य और छठ माता प्रसन्न होती हैं और वे संतान को आरोग्यता , सफलता और दीर्घायु होने का वरदान देतीं हैं। इस व्रत को पुरुष भी रख सकते हैं। छठ के अवसर पर प्रसाद के रूप में गुड़ की खीर बनायी जाती है। छठ माता की असीम अनुकंपा पाने के लिए अब छठ पूजन की मान्यता बिहार राज्य में नहीं बल्कि अब पूरे देश में फैल गयी है। लोक कलाकार शारदा सिन्हा और अजीता श्रीवास्तव के छठ माता के गीतों से देश का पूरा माहौल भक्ति रस में डूब जाता है। इस त्योहार के मद्दे नजर प्रशासन द्वारा घाटों की साफ-सफाई और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिये जा रहें हैं ।