महराष्ट्र के नेता छगन भुजबल के खिलाफ केस दर्ज, पीड़ित ने जाने से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

222
NCP neta chaggan bhujbal
NCP neta chaggan bhujbal

महाराष्ट्र के NCP नेता छगन भुजबल और दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 के तहत केस दर्ज किया है। तीनों पर एक आदमी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित के मुताबिक़ भुजबल और दो लोगों ने उसे उस समय जान से मारने की धमकी दी जब उसने दो विवादित वीडियो फॉरवर्ड कर दिया जिसमें भुजबल हिंदू धर्म के खिलाफ बोल रहे थे।

भुजबल ने हाल ही में एक समारोह को संबोधित करते हुए मांग की थी कि स्कूलों में सावित्री बाई फुले, ज्योतिबा फुले, शाहू महाराज, भाऊराव पाटिल और भीमराव अंबेडकर जैसे समाज सुधारकों के चित्र प्रदर्शित किए जाएं। एनसीपी नेता ने कहा था, इन समाज सुधारकों के बजाय स्कूलों में देवी सरस्वती और शारदा के चित्रों को प्रदर्शित किया जाता है। हमने उन्हें देखा भी नहीं है और उन्होंने हमें कुछ सिखाया भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा था कि तीन फीसदी लोगों ने हमें शिक्षा से दूर रखा है। हम उनके सामने प्रार्थना क्यों करें?