सेंसेक्स 491 अंक गिरकर 59,731 पर खुला; निफ्टी 216 अंक लुढ़ककर 17,708 पर

487
stock market daily updates
stock market daily updates

आज सुबह का स्टॉक मार्किट अपडेट कुछ इस प्रकार है.

शेयर बाजार में पिछले चार दिनों से जारी तेजी का सिलसिला आज टूट गया। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में 700 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि निफ्टी (Nifty) में भी 200 अंक से अधिक गिरावट आई है।

सुबह 10.20 बजे सेंसेक्स 747 अंक की गिरावट के साथ 59475 अंक और निफ्टी 210 अंक की गिरावट के साथ 17714 अंक पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स से शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट एचसीएल टेक (HCL Tech) और इन्फोसिस (Infosys) के शेयरों में दिखाई दे रही है। इन शेयरों में करीब दो फीसदी गिरावट आई है।

बीएसई के 30 शेयरों में से Bharti Airtel, Maruti और Ultratech Cement को छोड़कर बाकी सभी में गिरावट आई। निफ्टी में भी केवल UBL, Hindalco और SBI Life में तेजी रही। Nifty Bank और Nifty IT में एक फीसदी से अधिक गिरावट आई है। दूसरी ओर शुगर स्टॉक्स में तेजी का रुख रहा। इस बीच Rama Steel Tubes (RSTL) का शेयर पांच फीसदी के अपर सर्किट को छूने के साथ ही नए रेकॉर्ड पर पहुंच गया।